नीलगाय गिरी सड़क किनारे के खुले चैंबर में, गोरक्षकों ने पाँच घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

Sep 13, 2025 - 12:08
 0
नीलगाय गिरी सड़क किनारे के खुले चैंबर में,  गोरक्षकों ने पाँच घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

रामगढ़ कस्बे में अलवर-दिल्ली मुख्य मार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे बने सिविल लाइन के खुले चैंबर में एक नीलगाय जा गिरी। चैंबर में नीलगाय गिरने की सूचना मिलते ही गोरक्षक दल के युवक मौके पर पहुँचे और करीब पाँच घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीलगाय रोड किनारे बने गहरे चैंबर में फँस गई थी। जिसे मौके पर पहुँची गोरक्षक टीम के युवाओं ने रस्सियों की मदद से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार क्रेन मंगवाई गई और उसकी मदद से नीलगाय को बाहर निकाला गया। इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

रेस्क्यू के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नवल किशोर मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि हाइवे निर्माण के दौरान सड़क किनारे बनाए गए सिविल लाइन के खुले चैंबर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। यदि समय रहते इन्हें ढका नहीं गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गोरक्षक दल की टीम में शीतल सैनी, सूरज सैन, राकेश चौहान, हेमंत जांगिड़, तुषार शर्मा, दिनेश सैनी और अमित सैनी सहित कई युवा सक्रिय रहे। लगातार मेहनत और समर्पण से उन्होंने नीलगाय को सुरक्षित बचाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इन खुले चैंबरों की वजह से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की जान पर भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही इन चैंबरों को ढकवाया जाए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी होने से बचा जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................