राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Aug 29, 2024 - 17:44
 0
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
गुढ़ागौड़जी के नजदीक बड़ागांव में स्थित  भानी पब्लिक सैकंडरी स्कूल में एयू बैंक के तत्वधान में राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित किया गया। एयू बैंक के जिला खेल प्रभारी सूबेदार आजाद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र गर्वा व अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक रविंद्र पारीक थे। विशिष्ट अतिथि प्रह्लाद राय सैनी थे। मुख्य अतिथि जितेंद्र गर्वा ने कार्यक्रम के दौरान कहां कि खेल खेलने से व्यक्ति का मानसिक व शारारिक विकाश होता है। हमें अपने दैनिक जीवन में खेल को शामिल करना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक योगेश सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर रस्साकसी के खेल का आयोजन किया गया जिसमें भानी पब्लिक सैकंडरी स्कूल के अध्यापक विजेता रहें। व महिला वर्ग में महिला वर्ग में ग्रुप A व बी सयुक्त विजेता रहें। इस दौरान दिनेश सांखला, महेंद्र जाखड़, हरिराम सैन, आकाश मीणा, ओमप्रकाश कल्याण,राजेश कुमार,शक्ति सिंह, सरिता सैनी, ममता सैनी, प्रियंका शेखावत, रिंकू पारीक,सुमन सैनी, सुमन झाझडिया,मीनाक्षी सैनी, प्रियंसी सैनी,ज्योति,बबिता आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................