नौगांवा अहिंसा दिवस के रूप में मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव

Apr 10, 2025 - 14:06
 0
नौगांवा  अहिंसा दिवस के रूप में मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव

 नौगावा (छगन चेतीवाल) नौगावा नगर पालिका में सकल दिगम्बर जैन समाज के द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्मोत्सव अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। जैन समाज के जिनेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का 2624 वां जन्मोत्सव सकल दिगम्बर जैन समाज के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया गया। उन्होंने जिओ और जीने दो का सन्देश पूरे विश्व को दिया। महावीर जयंती केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह मानवता, शांति और नैतिक जीवन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम को बढ़ावा देने का दिन है। अविनाश जैन ने  बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर जैन समाज के द्वारा प्रातः कालीन बेला में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रातः 10 बजे बस स्टैंड स्थित जैन मंदिर के परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 
दोपहर को श्रीजी की पालकी एवं भव्य रथयात्रा विभिन्न झांकियो,बैंडबाजो एवं डीजे के साथ मल्लीनाथ जैन मंदिर से रवाना हुई। और नौगावा के मुख्य मार्गो से होती हुई बस स्टैंड स्थित जैन मंदिर पहुंची।जहाँ श्रीजी का शांति धारा अभिषेक कर पूजन किया गया। शाम को 108 दीपकों से श्रीजी भगवान की भव्य आरती की गईं। रथयात्रा में जैन समाज की महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष बड़े ही जोश के साथ शामिल हुए। 
इस दौरान संदीप जैन, संजय जैन, पारस जैन, नरेश चंद चंद जैन आजाद पत्रकार, मुकेश जैन, अशोक जैन,राहुल जैन, रिषभ जैन,नरेंद्र जैन, गुड्डू जैन,रजत जैन, नितिन जैन, रितेश जैन, अभिषेक जैन प्रिंस जैन, निशु जैन मनोज जैन(कुक्की)सहित जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................