सकट पीएम श्री स्कूल में शुरू हुआ 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर
सकट (अलवर) कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीएमश्री योजना के तहत 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का शुभारंभ रविवार किया गया। प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने बताया कि शिविर का आयोजन 17 से 31 मई तक किया जाएगा।
इसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को पेंटिंग, क्राफ्ट, पोस्टर मेकिंग, संगीत, नृत्य, मिट्टी के बर्तन बनाना, योग, प्राणायाम, शतरंज, कैरम, बेसिक डिजिटल साक्षरता, कंप्यूटर ज्ञान तथा रोल प्ले जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर में विद्यार्थियों में कला व रचनात्मकता के साथ खेल, शारीरिक शिक्षा तथा तकनीकी कौशल का विकास किया जाएगा। वही इसी के साथ ही विद्यालय में कक्षा 12 वीं के विधार्थीयो का भी 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने श्रमदान कर विधालय परिसर की साफ सफाई की और पेड़ पौधों में पानी डाला गया।
शिविर का शुभारंभ एसडीएमसी सदस्यों ने किया। इस मौके पर व्याख्याता प्रभुदयाल मीणा ,सोनम यादव,गुड्डी गुर्जर, दिनेश सैनी, संदीप शर्मा, धर्मेन्द्र जैमन उपस्थित रहे।


