मकान निर्माण कार्य करते समय विधुत लाईन से लगा करंट युवक की मौत

पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Jun 3, 2025 - 19:44
 0
मकान निर्माण कार्य करते समय विधुत लाईन से लगा करंट युवक की मौत

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के माचाडी गांव में मकान निर्माण का कार्य करते समय ऊपर से गुजर रही विधुत लाइन से करंट लगने पर 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। एम्बुलेंस की सहायता से राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। जहां परिवार जनों ने आरोप लगाया की ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसको लेकर परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने चिकित्सालय परिसर में ठेकेदार को बुलाने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। वही चिकित्सालय सामने स्टेशन मार्ग पर कई बार जाम लगा दिया।

वही आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने ठेकेदार भाई के साथ मारपीट कर दी। जिसे पुलिस ने छुड़वाया। जिसकी सूचना पर राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना, राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना व रैणी थानाधिकारी रामजीलाल मीना जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कई दौर की वार्ता के बाद सांय परिजनों को समझाईश की। जिसके चलते करीब पांच घण्टे बाद कबीरा का बास निवासी कमल सैनी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि इस सम्बंध में मृतक पिता गिल्याराम सैनी ने रिर्पोट पेश की है कि उसका लड़का कमल सैनी चिनाई का कार्य करता है। जोकि मंगलवार की सुबह ठेकेदार के साथ गया था। इस सम्बंध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि माचाडी गांव में करंट लगने से गील्याराम सैनी के पुत्र कमल सैनी की मृत्यु हो गयी थी। जिसके शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................