व्यापारी एवं नगर पालिका कार्मिकों के टकराव से हुई सफाई एवं लाइट व्यवस्था प्रभावित

Jan 10, 2026 - 15:02
 0
व्यापारी एवं नगर पालिका कार्मिकों के टकराव से हुई सफाई एवं लाइट व्यवस्था प्रभावित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में व्यापारियों एवं नगर पालिका के कार्मिकों का शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान टकराव से नाराज नगर पालिका कार्मिकों ने सफाई व्यवस्था एवं रोड लाइट प्रभावित होने के समाचार सामने आए हैं। 
आपसी विवाद एवं झगड़े के चलते कस्बे में बीती रात्री शुक्रवार को  रोड लाइट नहीं जली एवं सफाई व्यवस्था शनिवार को ठप रही ।
लोग नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है। झगड़े और विवाद के कारण,बुनियादी सुविधाओं के कामकाज पर बुरा असर पड़ा है। इस विवाद की वजह से मुख्य चौक सहित गली मोहल्ले की स्ट्रीट लाइटें बंद रही । जिससे कस्बे में अंधेरा छाया रहा । साथ ही, सफाई व्यवस्था पूरी तरह शनिवार को ठप रही।, जिससे गंदगी का अंबार लग गया है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
कर्मचारियों एवं व्यापारियों के  विवाद  के कारण नगरपालिका के कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई है।  निवासियों की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करते हुए, विभिन्न कोनों पर स्ट्रीट लाइट बंद रही।  सड़कों और गलियों की सफाई न होने से भारी गंदगी जमा हो गई है।
सफाई और रोशनी की यह अव्यवस्था मुख्य रूप से नगर पालिका के भीतर की राजनीति या कर्मचारियों के कारण हुई है। स्थानीय नगर पालिका प्रशासन को इस ओर आवश्यक रूप से कदम उठाना चाहिए। कूड़ा-कचरा और अंधेरे के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और असुरक्षा का माहौल रहा। इस मुद्दे पर प्रशासन से स्थिति को सुधारने की मांग की  है, ताकि बुनियादी सुविधाओं से नगर पालिका क्षेत्र निवासी वंचित न रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................