विधानसभा बानसूर में प्रवास पर रहे हरियाणा यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा

Aug 20, 2023 - 17:46
Aug 20, 2023 - 17:47
 0
विधानसभा बानसूर में प्रवास पर रहे हरियाणा यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा

 बानसूर,कोटपूतली-बहरोड (गोपाल कृष्ण)

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बानसूर में प्रवास पर रहे हरियाणा यमुनानगर विधायक श्री घनश्याम अरोड़ा जी। बानसूर विधानसभा के पांचों मंडलों के अध्यक्ष एवं महा मंत्रियों व जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य महेंद्र यादव पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवी सिंह जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा डॉ. डीआर यादव सज्जन मिश्रा मौजूद रहे। इस मौके पर घनश्याम जी ने सभी मंडल अध्यक्षों से प्रत्येक मंडल में प्रथक-प्रथक बैठक करवाने के लिए निर्देश दिए व सभी मोर्चों की बैठक के लिए भी निर्देशित किया तथा सभी मंडल अध्यक्षों से बूथ,शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर की संरचना पर जानकारी ली।
अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी सुरेश कपूरिया हनुमान यादव जयप्रकाश शर्मा सत्येंद्र शर्मा , जिला महा मंत्रि रेखा दहमीवाल विधानसभा विस्तारक रामजी लाल गुर्जर सुभाष स्वामी जिला पार्षद मुकेश गोठवाल राजेश यादव भवानी शंकर वैद्य किशनलाल गुरुजी संदीप अग्रवाल विजय गोठवाल  तुलसी मिश्रा मुकेश सुरेला गोविंद नारायण बृजमोहन विजय पंसारी अजीत शेखावत विजेंद्र शर्मा जयचंद रिंकू गवारिया योगेश सोनी योगेश चौधरी आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow