खेरली: अग्रसेन महिला महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, गोद ली गई बस्ती में किया श्रमदान

Sep 30, 2026 - 19:23
 0
खेरली: अग्रसेन महिला महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, गोद ली गई बस्ती में किया श्रमदान

खेरली (दिनेश लेखी)

अग्रसेन महिला महाविद्यालय, खेरली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत एक विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की करीब 100 स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा पूरे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात, स्वयंसेविकाएं महाविद्यालय द्वारा गोद ली गई कानेटी बस्ती पहुंचीं, जहाँ मंदिर परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की गहन साफ-सफाई की गई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की।

स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी: डॉ. नेहा गोयल

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नेहा गोयल ने इस दौरान कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026' का आयोजन आगामी 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी जयंती तक किया जा रहा है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता का यह संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाएं।

कार्यक्रम अधिकारी संतोष शर्मा और सौरभ अग्रवाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन या विशेष अभियान तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना बेहद आवश्यक है। युवा शक्ति ही एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य कृष्णा शर्मा, महेश शर्मा, जगदीश सैनी और मोरध्वज सिंह उपस्थित रहे। सभी स्वयंसेविकाओं ने ‘स्वच्छ परिसर, स्वच्छ समाज’ का नारा बुलंद करते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................