पुलिस पर लापरवाही का आरोप तीन माह पूर्व लापता हुई महिला नहीं कर पाई पुलिस बरामद

दो दिन में बरामद नहीं करने पर एक अगस्त से राजगढ़ थाने पर होगा अनशन

Jul 30, 2024 - 19:02
 0
पुलिस पर लापरवाही का आरोप तीन माह पूर्व लापता हुई महिला नहीं कर पाई पुलिस बरामद

राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डोरोली से करीब तीन माह पूर्व एक विवाहिता लापता हो जाने के मामले में कार्यवाही नही होने को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के रैणी ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज गुर्जर के नेतृत्व में राजगढ़ थानाधिकारी रामजीलाल मीना को ज्ञापन सौंपा। पुखराज गुर्जर ने बताया कि डोरोली गांव से परिजनों को बिना बताए एक विवाहिता गायब हो गयी थी। जिसका आज तक का सुराग नही लगा। जिसकी रिपोर्ट राजगढ़ थाने में 24 अप्रैल 202को दर्ज करवा दी थी। लेकिन तीन महीने से पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। लापता महिला के दो छोटे-छोटे लड़के है। एक उम्र आठ व पांच वर्ष है। बच्चे अपनी माँ के बिना हाल-बेहाल हो रहे है। पुलिस कोई ध्यान नही दे रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को उन्होंने दो दिन का समय दिया है। अगर दो दिन में महिला को ढूंढकर नही लाये तो 1 अगस्त को राजगढ़ थाने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले अनशन करेगे। जिसकी जिम्मेदार पुलिस प्रशासन व सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की महिला को ले जाने वाले से मिलीभगत होने आरोप लगाया।

  • अनिल गुप्ता

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................