गौवंश को कुल्हाड़ी मार कर किया गंभीर रूप से घायल

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) ) राजगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम आदुका में एक सांड को अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी मारने के बाद वापस नहीं निकल पाई जिससे वह सांड के शरीर मे फंसी रही व दर्द से कराहते हुए घूमता रहा।
भोरंगी धाम गौशाला के अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की आदूका गांव ने एक सांड को कुल्हाड़ी से किसी अज्ञात व्यक्तियों ने वार कर दिया है और कुल्हाड़ी सांड के शरीर मे फंसी हुई है। सूचना पर गौरक्षक मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने काफी मशक्कत के बात सांड को काबू किया। सांड के शरीर से कुल्हाड़ी को निकाला एवं पाटन पशु चिकित्सालय की टीम के द्वारा सांड का उपचार किया। इस घटना से गौसेवकों में भारी रोष व्याप्त है एवं उन्होंने प्रशासन से पशु क्रूरता अधिनियम मामला दर्ज कर दोषी को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।






