भाजपा के द्वारा बूथों पर मनाया गया डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
लक्ष्मणगढ़ ( अलवर ) कमलेश जैन भारतीय जनता पार्टी मंडल लक्ष्मणगढ़ के बूथ नंबर 225,226 पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट की अध्यक्षता में आज सोमवार को मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट ने बताया की डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को हर बूथ पर मनाया जा रहा है।लक्ष्मणगढ़ मंडल में श्रीराम सैनी आदर्श विद्या के व्यवस्थापक अजीत सैनी के नेतृत्व में एवं भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम संयोजक मोनी हरियाणा के नेतृव में मनाया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनमानस द्वारा पुष्प अर्पित किए गए।इस दौरान संजीव कटारा द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान भगवान सहाय गुप्ता, मोनी हरियाणा,अजीत सैनी, रवि अवस्थी, फूल सिंह परिहार,सतीश,प्रकाश प्रजापत,राकेश, सुनील सैनी, जितेंद्र शर्मा, भगवान सहाय, अरविंद,राजकुमार,वर्षा सैनी एवं दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।