नगरपालिका ने कठूमर रोड पर हटायाअतिक्रमण, उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर की कार्यवाही

Jun 23, 2025 - 12:47
 0
नगरपालिका ने कठूमर रोड पर हटायाअतिक्रमण, उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर की कार्यवाही

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

कस्बे के कठूमर रोड पर पानी निकासी मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सोमवार को नगर पालिका द्वारा की गई। इस कार्रवाई में, सड़क एवं नालो परअवैध रूप से बने गाड़ियां लोहारो की झुग्गी झोपड़ी  और अन्य निर्माणों को हटाया गया। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे के अनुसार यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी के निर्देश पर की गई। जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। साथ ही पानी निकासी मार्ग भी अवरुद्ध हो रहा था ।स्थानीय प्रशासन के अनुसार प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन जब उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया तो यह कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में, नगरपालिका ने समझाइश कर जेसीबी का इस्तेमाल किया और अतिक्रमणों को हटा  दिया।  साथ ही, नालो के मलबे को भी निकला गया।  इस कार्रवाई से आवागमन सुगम  एवं पानी निकासी भी होगी। 
कस्बे के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण की समस्या है, जिसके खिलाफ नगर पालिका द्वारा जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।  कस्बे के नागरिकों का कहना है कि फुटपाथों को तो अतिक्रमण करने वालों की नजर लगी ही हुई है, लेकिन कस्बे की मुख्य सड़क भी इससे अछूती नहीं है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................