नेशनल गोजू रयु स्पोर्ट्स कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक

Aug 7, 2023 - 18:16
Aug 7, 2023 - 18:18
 0
नेशनल गोजू रयु स्पोर्ट्स कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक

लक्ष्मणगढ़ (अलवर, राजस्थान/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के गांव धारा का बास निवासी पवेंद्र सिंह चौधरी के होनहार दो बच्चों ने हरिद्वार में आयोजित 4th नेशनल गोजू रयु स्पोर्ट्स कराटे चैंपियनशिप 2023 में अपने-अपने आयु वर्ग में काव्या ने स्वर्ण पदक तथा नैतिक डागुर ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तहसील क्षेत्र में इन बच्चों की कामयाबी को सराया जा रहा है।

इन्होंने बीकानेर में आयोजित 5th राजस्थान राज्य पैनचाक सिलाट चैंपियनशिप 2022 में अपने-अपने आयु वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। नैतिक डागुर एवं काव्या स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स सेल्फ डिफेंस एकेडमी सूर्य नगर अलवर में सेंसेई टेकाराम यादव द्वारा प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्तमान में दोनों नैतिक डागुर एवं काव्या क्रमशः कक्षा आठवीं एवं छठी में सूर्यनगर अलवर में नारायणा ग्रुप की संस्थान में अध्यनरत हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................