भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त विचारधारा : प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम

May 22, 2026 - 22:04
 0
भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त विचारधारा : प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम

 सिरोही (रमेश सुथार) भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत शुक्रवार को जहाज मंदिर मीरपुर में हुई। 
प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री मितिलेश गौतम ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान, मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाएं पर विचार रखते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त विचारधारा है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसने संगठन की शक्ति के आधार पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा को भाजपा ने पूर्णतया आगे बढ़ाया सुशासन व गरीब कल्याण के विषय है। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब भाजपा का लोग मजाक उड़ाते थे और एक आज का समय है कि जब आम भारतीय की आशा का पर्याय भाजपा बन चुकी है। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सक्रियता, अनुशासन समन्वय व 'उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा दायित्व'।

जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग जिला स्तर, मंडल स्तर, बुथस्तर तक कार्यकर्ताओ भाजपा की रीतिनीति, संगठन की विचार धारा व पार्टी में कार्यकर्ता का महत्व से अवगत करवाया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 
आहोर विधायक छगनलाल पुरोहित ने हमारा इतिहास-विकास, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत ने कार्यकर्ताओं का विकास-गुण आचरण और अपेक्षाएं, पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कार्य पद्धति, जिला प्रभारी राजेन्द्र बोराणा ने देश के समक्ष चुनौतीयां- राजनैतिक व सामाजिक, बाड़मेर जिला अध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कार्य विस्तार, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने प्रशिक्षण की कार्यप्रणाली, व्यवहारिक वार्तालापव व पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे व वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल ने चुनाव प्रबंधन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कार्यालय प्रबंधन के विषय पर अपने विचार रखे। 
 प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी मानसिंह बारहठ ने भी विचार रखे।   प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल ने किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत भारत माता,  पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर वर्ग गीत से की। पहले दिन आठ सत्र पर वक्ताओं ने जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जनसंघ से भाजपा तक के सफर के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में विधायक समाराम गरासिया, प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक नरपतसिंह राणावत, जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़,  रामलाल रनोरा, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र सिंह चौहान,  जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हँसमुख मेघवाल, विशनसिंह देवडा, जिला उपाध्यक्ष छगनलाल घांची, हेमलता पुरोहित, सतीश शेट्टी, अमराराम मेघवाल, लोकेश खंडेलवाल, हिम्मत छिपा, गीता अग्रवाल सहित भाजपा जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष मौजूद थे। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवसी, चिराग रावल, विनोद रावल, वेलाराम पुरोहित, हमीराराम मेघवाल, छैलसिंह, रणजीतसिंह, प्रह्लाद देवसी, भैराराम देवसी, भीमाराम  ने व्यवस्था संभाली।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................