अन्त्योदय पखवाड़ा: 9 जुलाई तक गांव-गांव पहुंचेगी सरकार की योजनाएं

Jun 24, 2025 - 14:49
 0
अन्त्योदय पखवाड़ा: 9 जुलाई तक गांव-गांव पहुंचेगी सरकार की योजनाएं

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सक्षम पखवाड़ा का आयोजन 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। इस पखवाड़े मे पंचायत समिति क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा।

उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा ने बताया कि शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक न्याय, बिजली, जल, कृषि, पशुपालन, खाद्य एवं जन स्वास्थ्य से जुड़ी सभी प्रमुख योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया जाएगा। हर पंचायत में प्रभारी और सहायक अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है, जो शिविर की निगरानी और समन्वय का कार्य करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................