18 जुलाई को आयोजित की जाएगी जिला स्तरीय जनसुनवाई

Jul 16, 2025 - 12:04
 0
18 जुलाई को आयोजित की जाएगी जिला स्तरीय जनसुनवाई

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा।
जिला स्तर पर आमजन की परिवेदनाओं के संबंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई 18 जुलाई शुक्रवार को जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के वीसी कक्ष में रखी गई है। जनसुनवाई में परिवादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की विस्तृत समीक्षा के साथ त्रिस्तरीय जनसुनवाई के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................