तसई में अतिक्रमण हटे बिना अधूरा पड़ा अटल पथ निर्माण, ग्राम पंचायत ने प्रशासन से लगाई गुहार

May 21, 2026 - 19:30
 0
तसई में अतिक्रमण हटे बिना अधूरा पड़ा अटल पथ निर्माण, ग्राम पंचायत ने प्रशासन से लगाई गुहार

कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम पंचायत तसई क्षेत्र में चल रहे अटल पथ सड़क निर्माण कार्य के दौरान अधुरी पडी अतिक्रमण की कारवाई को  लेकर गुरुवार को ग्राम पंचायत प्रशासक मुकेश चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मिला और ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस जाब्ता उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि तसई गांव में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से अटल पथ का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रशासन द्वारा पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए दो बार तिथियां निर्धारित की गई थीं। इसके बाद 6 मई को कार्रवाई भी की गई, जिसमें करीब 60 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया जा सका, लेकिन शेष अतिक्रमण अभी भी यथावत हैं। कार्रवाई के दौरान हटाए गए मलबे को समय पर नहीं हटाने से स्थिति और बिगड़ गई है, जिससे सड़क मार्ग संकरा हो गया है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर मलबा और अवशेष पड़े होने के कारण रास्ता जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं कुछ स्थानों पर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में शेष रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटाना आवश्यक है। इसी को देखते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि शेष अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कार्रवाई कर लंबित कार्य को पूरा करवाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम हो सके और विकास कार्यों को गति मिले।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................