समाजसेवी इन्द्रराज मीणा को यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के प्रदेशाध्यक्ष पर किया नियुक्त

Jul 20, 2025 - 02:59
 0
समाजसेवी इन्द्रराज मीणा को यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल  के प्रदेशाध्यक्ष पर किया नियुक्त

रैणी (अलवर/महेश चन्द मीना) राजस्थान के मूल निवासी समाज सेवी इन्द्रराज मीणा को मानव समाज के प्रति जनसेवा की भावना, पर्यावरण के प्रति जन चेतना, राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, निष्ठा, ईमानदारी के साथ आपकी सक्रियता व बेहतर कार्य को देखते हुए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया ने समाज सेवी  इन्द्रराज मीणा को नियुक्ति पत्र जारी कर परिचय पत्र सौपा गया जिसमें यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रराज मीणा को नियुक्त किया है।
 डॉ तरुण बांकोलिया ने बताया कि आमजन के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं अपराधों को रोकने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचने के उद्देश्य से काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आर पी चंद्र आईएएस रिटायर्ड, ओ.पी.लांग्यान आईएएस रिटायर्ड, श्रीराम ब्याडवाल शिक्षाविद, महासचिव डॉ इलियास अहमद, राष्ट्रीय विधि सलाहकार उल्हास हेबिज जर्ज समस्त कार्यकारिणी ने विचार करने के बाद इन्द्रराज मीणा को तत्काल प्रभाव से प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है। इन्द्रराज मीणा ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंप गई है, इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ बखूबी से निभाऊंगा। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ बांकोलिया ने बताया कि इंद्र राज मीणा समाज में व्याप्त अत्याचार, उत्पीड़न और शोषण को दूर करने एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करेंगे। इन्द्रराज मीणा ने बताया कि अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।  
डॉ इलियास अहमद राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि इन्द्रराज मीणा प्रदेश अध्यक्ष पद की नियुक्ति मिलने पर राष्ट्रीय सचिव विष्णु अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि अजमेरा, प्रियंका शर्मा, प्रो. विवेक भोज, अवदेश मीणा, प्रो.सुर्मिला यादव, उषा चौधरी, प्रो.डॉ.धर्मेंद्र वर्मा, राजेन्द्र सिंह राठौड, सुरजभान बुनकर, देवनारायण खोलिया ,मनोज दुब्बी, जगमोहन, गोविन्द भारती,बनैसिंह मीना व मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा सहित जिले के सभी ब्लॉकों में खुशी व्यक्त करते हुए तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया का आभार प्रकट किया गया। मिडिया को यह सारी जानकारी इन्द्रराज मीना के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................