जिला कलक्टर ने किया पशु चिकित्सा अस्पताल की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण
पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान में अधिकाधिक पौधे लगाने के दिये निर्देश........... गढ़ी सांवलदास गौशाला के पास बनेगा पशु चिकित्सा अस्पताल
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने शनिवार को पशुपालन विभाग के प्रस्तावित पशु चिकित्सा अस्पताल की भूमि का गढ़ी सांवलदास गौशाला के पास निरीक्षण किया तथा पशुपालन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गढ़ी सांवलदास गौशाला के पास पशु चिकित्सालय खुलने से पशुपालकों को आने में जाने में सुविधा रहेगी। प्रस्तावित स्थान पर निर्धारित तकमीना के अनुसार पशु चिकित्सा अस्पताल का निर्माण होने से पशुपालन विभाग को भी पर्याप्त स्थान एवं पशु चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार किस विधा मिल सकेगी। उन्होंने गढ़ी सांवलदास गौशाला संचालक संत से भी चर्चा की तथा गौशाला में गायों के लिए की जा रही सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान के तहत पशुपालन विभाग को अधिक से अधिक पौधा लगाने का निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग को उक्त भूमि को पशुपालन विभाग की मांग के अनुसार अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक खुशीराम मीना तहसीलदार भरतपुर विनोद मीना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


