गुरु पूर्णिमा पर वैश्य समाज खेरली की महिलाओं ने लगाई शरबत व शीतल जल की प्याऊ, सेवाभाव का दिया संदेश
खेरली/ दिनेश लेखी।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वैश्य समाज खेरली की महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बे के मुन्शी वाली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत एवं शीतल पेयजल की प्याऊ लगाकर सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडा पानी एवं शरबत वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
वैश्य समाज महिला मंडल की अध्यक्ष मोनिका मोदी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का पर्व है। इस पावन अवसर पर समाज सेवा के उद्देश्य से प्याऊ लगाकर राहगीरों की सेवा की गई। उन्होंने वैश्य समाज की सभी महिलाओं से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
महामंत्री सुषमा खंडेलवाल कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा रही है और ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव एवं सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। सभी ने श्रद्धालुओं को शरबत एवं शीतल जल वितरित कर सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सीमा सर्राफ, मिशा गोयल, सीमा खंडेलवाल, सारिका खंडेलवाल, अनिता गर्ग, सचना जैन सहित वैश्य समाज की अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

