श्री श्याम सेवा मंडल अलवर के तत्वाधान में द्वितीय श्री श्याम झूलनमहोत्सव का आयोजन

Jul 20, 2025 - 02:58
 0
श्री श्याम सेवा मंडल अलवर के तत्वाधान में द्वितीय श्री श्याम झूलनमहोत्सव का आयोजन

रैणी (अलवर / महेश चन्द मीना) श्री श्याम सेवा मंडल अलवर द्वारा  20 जुलाई 2025 रविवार को प्रातःकाल 9:15 से मंदिर श्री चतुर्भुज जी महाराज नसिया जी करौल कुंड के पास गायत्री मंदिर रोड पर 13 घंटे का द्वितीय श्री श्याम झूलन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा हैl इस अवसर पर बाबा के 56 भोग की झांकी भी रहेगी।
यह जानकारी मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर खंडेलवाल ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में गायक कलाकार नरेश शर्मा, डॉ प्रदीप आर्य , सुरेश शर्मा, मोहित सोनी, योगेश सैन, विकास मिश्रा, नेहा शर्मा , मास्टर पारस सहित अन्य कई गणमान्य भक्तों द्वारा श्री श्याम बाबा के गुणगान किए जाएंगे ।
इसलिए मिडिया के माध्यम से आप सभी श्याम प्रेमी भक्तों से करबद्ध विशेष निवेदन है कि इस कार्यक्रम में आप सभी ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति दर्ज कर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और बाबा का अमृत रूपी प्रसादी पावे। मिडिया को यह सारी जानकारी राजेश जोशी अलवर द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................