यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए संतोष ठेकेदार ने ठोंकी ताल; बैलेट नंबर 6 पर समर्थन की अपील
कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के तहत कठूमर ब्लॉक में अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में संतोष ठेकेदार ने यूथ कांग्रेस कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की है।
संतोष ठेकेदार ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें बैलेट नंबर 6 पर अधिक से अधिक समर्थन देकर विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को मजबूत बनाना और क्षेत्र में संगठन को सशक्त करना है, जिससे राजस्थान और देश के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ सके।
उन्होंने “सशक्त युवा, सशक्त राजस्थान, सशक्त भारत” के नारे के साथ युवाओं को एकजुट होने का आह्वान किया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संपर्क कर युवाओं से संवाद भी किया।
इस दौरान समर्थकों ने भी उनके पक्ष में प्रचार करते हुए उन्हें एक सक्रिय और जमीनी उम्मीदवार बताया।


