ट्रैफिक चौराहे स्थित महाराजा सूरजमल स्टैचू पर माल्यार्पण; सूरज सेना के अध्यक्ष अरविंद पाल सिंह रहे मुख्यवक्ता
हलैना (विष्णु मित्तल) महाराजा सूरजमल के 219 वीं जन्म जयंती के अवसर पर सूरज सेना के अध्यक्ष अरविंद पाल सिंह ने ट्रैफिक चौराहे स्थित महाराजा सूरजमल स्टैचू पर माल्यार्पण कर सूरज सैनिकों ने पुष्प अर्पित किए ।
अध्यक्ष अरविंद पाल सिंह ने बताया कि महाराजा सूरजमल का जन्म 13 फरवरी 1707 को हुआ था वह भरतपुर के महान जाट योद्धा, सभी कॉमौ का नेतृत्व करने वाले कुशल राजनीतिज्ञ थे भरतपुर के अजेय लोहागढ़ किले का निर्माण उनकी दूर दृष्टि और शौर्य की गाथा कहता है ,1761 में आगरा के सिकंदरा व लाल किले पर अधिकार कर उन्होंने अपने साम्राज्य का विस्तार किया वे हिंदू धर्म रक्षक के साथ सम्मान व स्वाभिमान के रक्षक भी थे उनके शासन में भरतपुर राज्य दिल्ली की जमुना से चलकर धौलपुर चंबल तक फैल गया था।इस कार्यक्रम पर सूरज सेना के राष्ट्रीय महामंत्री धीरेंद्र पाल सिंह बिल्लू ,पंकज तंमर ,महावीर सिंह तेवतिया, भानु बौरई, हुकम सिंह बाराखुर, राजू पैगौर ,सतीश शर्मा महामंत्री ब्रह्माण् समाज, आशीष नीतू, पवन गांधीनगर, गिरीश शर्मा ,युवा मोर्चा के जिला मंत्री रॉकी जाटव ,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव सहायपुर आदि उपस्थित थे