तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा राष्ट्रीय बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर किया आयोजित

Nov 14, 2025 - 14:49
 0
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा राष्ट्रीय बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर किया आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी)। राष्ट्रीय बाल दिवस 14 नवंबर के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति कठू‌मर व आदर्श विधिक सेवा केन्द्र कठूमर द्वारा अरावली पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल कठूमर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान मुख्य अतिथि मोहन लाल सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एडीजे अलवर ने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों व अन्य जनमानस को राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष विधिक जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त तीन माह के विशेष अभियान स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के अध्यक्ष व एडीजे उदय सिंह अलोरिया ने उपस्थित जनमानस को संक्षिप्त में विधिक जानकारी प्रदान की। 
वहीं महेश गोठवाल, चीफ एलएडीसीएस अलवर ने प्राधिकरण की योजनाओं व एलएडीसीएस के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर थानाधिकारी सुनील टांक ने उपस्थित बच्चों को पुलिस थानों में संचालित बाल कल्याण समिति व बच्चों के अपराधों के लिए संचालित टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी प्रदान की।
राधावल्लभ शर्मा बार अध्यक्ष व महेश चंद शर्मा असिस्टेंट बीडीओ द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को मध्यस्थता कानूनों व राज्य सरकार तथा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य हेतराम शर्मा एवं स्टाफ द्वारा धन्यवाद अर्पित करते हुए बालको को प्राधिकरण व राज्य सरकार की अन्य उपयोगी योजनाओं व कानूनों की जानकारी प्रदान की गई।
इस मौके पर एसीजेएम कठूमर युधिष्टर मीणा, भानु प्रताप सिंह तहसीलदार कठूमर, समाज कल्याण विभाग से रोहित सिंह चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग से निश्चल शर्मा, सचिव तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर रूचि शर्मा, पैनल अधिवक्तागण तेजसिंह राठी, श्याम सिंह चौहान, रामजीत सिंह चौधरी, सत्येन्द्र सिंह, श्री संजय अवस्थी,ओमवीर सिंह, सुभाष अर्रूवा, लालचंद जाट, प्राधिकरण के कर्मचारीगण अनिल परनामी, लोकेश मीणा, आदर्श विधिक सेवा केन्द्र अलवर से योगेश चौहान, पीएलवी तालेश्वर, बलराम मीणा, विश्वेन्द्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से निदेशक सुभाष चंद शर्मा, प्रधानाचार्य हेतराम शर्मा, व अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। मंच संचालन रणजीत मांझी द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................