मंदिरों में हुई चोरीयों पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर पुलिस अधीक्षक को पुजारी संघ ने दिया ज्ञापन

Aug 23, 2025 - 13:37
 0
मंदिरों में हुई चोरीयों पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर पुलिस अधीक्षक को पुजारी संघ ने दिया ज्ञापन


अलवर (अमित भारद्वाज)
 राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।  पुजारी महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया की अत्यंत चिंता का विषय है कि अलवर शहर में मंदिरों में दिन प्रतिदिन चोरियों की घटना बढ़ती जा रही है। पिछले 5 दिनों में प्रचंड महादेव मंदिर, जेल का चौराहा राधा कृष्ण मंदिर, जेल का चौराहा गणेश मंदिर, लाल डिग्गी देवी मंदिर, स्कीम  नंबर 10 में चोरी हो गई प्रचंड महादेव मंदिर में चोर कैमरे में दिखाई दे रहा है इस विषय में प्रकरण शहर कोतवाली में अवगत करा दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा तो रिपोर्ट  लिखने से इनकार कर दिया गया। ओर नाहि कोई कार्यवाही की जा रही है।इसी प्रकार कुछ दिन पहले लादिया मोहल्ले में स्थित भेरू मंदिर में कुछ लोगों ने अराजकता से कब्जा कर लिया इसकी वजह से मंदिर पुजारी में भारी आक्रोश है पुलिस अधीक्षक से शीघ्रताशीघ्र कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पंडित राजेंद्र शर्मा,पंडित विवेकानन्द शर्मा, उमरेन निवासी नाथूराम शास्त्री रघुवीर स्वामी, राजकुमार शर्मा, कंचन शर्मा, प्रदीप,मोनू शर्मा, योगेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, बालकिशन शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................