एक सौ पचास जरूरतमंद बच्चों को किए बैग वितरित

Aug 13, 2025 - 15:49
 0
एक सौ पचास जरूरतमंद बच्चों को किए बैग वितरित

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ की ओर से कस्बे की खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में 10 राजकीय विद्यालय के करीब 150 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किए गए। समिति की अध्यक्ष पदमा गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय विद्यालयों के करीब 150 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग पाकर नन्हे मुन्ने बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में अतिथियो ने बच्चों से भारतीय संस्कृति व संस्कारों को अपनाते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने का आव्हान किया। इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता,सुभाषचंद्र बोस व के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर डॉ के एम गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रीति विजय सहित अन्य लोग मौजूद थे। मंच संचालन लोकेश रावत ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................