विद्यालय में मिला शिक्षक का शव पुलिस ने किया जप्त, क्षेत्र मे मचा हड़कंप
अलवर (गोपेश कुमार शर्मा) थानागाजी उपखंड कार्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर किशोरी गांव के अंदर संस्कृत स्कूल में देर रात हंसराज जांगिड़ नामक शिक्षक का शव मिला, स्कूल में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों के द्वारा थानागाजी पुलिस को सूचना दी गई मौके पर थानागाजी थाना अधिकारी रामस्वरूप में जाप्ता पहुंचे, और सबको थानागाजी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए, शिक्षक हंसराज के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना की तरह हंसराज विद्यालय समय पर विद्यालय गया था परंतु देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश की गई, तो कमरे में उसका शव मिला।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से हंसराज मानसिक अवसाद में चल रहा था, परंतु वह किसी को कुछ नहीं बता पाया, घटना जो हुई है, शव मिलने की जांच की जा रही, थानागाजी थाना अधिकारी रामस्वरूप ने बताया है कि मामले में शाव को पोस्टमार्टम के लिए थानागाजी अस्पताल लेकर क्या आए हैं पोस्टमार्टम करवा दिया गया है शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. फिर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है,