पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंगल ने विचगांव में दी तिरंगा यात्रा को रवानगी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
भारतीय जनता पार्टी मंडल बिचगावा मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अलवर शहर के पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंगल ने तिरंगा यात्रा के प्रभारी के रूप में अपना उद्बोधन दिया। सिंगल ने राष्ट्रीय ध्वज को प्रत्येक घर पर लगाकर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने संगठन के प्रति निष्ठा भाव से काम करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बस स्टैंड बिचगाँवा गुप्ता खाद बीज भंडार से शुरू की गई। स्टैंड से मुख्य मार्केट में होते हुए बगीचे वाले हनुमान जी पर यात्रा का समापन किया गया। तथा कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ताओ को प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को 50-50 झंडा देकर प्रत्येक घरो पर लगाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य राम सिंह दिनकर मंडल अध्यक्ष रामावतार गुप्ता मंडल महामंत्री जल सिंह जाट युवा नेता गोविंद पूनिया आईटी सेल बनवार लाल योगी मधुकर बटवाडा मुरारी लाल प्रजापत सौदान सिंह शेखावत जोहरी लाल ठेकेदार उपाध्यक्ष मंडल नारायण जाट मंडल मंत्री फतेह राम जाट नवल किशोर जांगिड़ डॉक्टर केके शर्मा मुरारी लाल शर्मा ललित जैन ईश्वर सैनी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

