खैरथल में खाटूश्याम का श्याम वंदना महोत्सव 30 को
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
श्री श्याम सखा समिति के तत्वावधान में आगामी तीस अगस्त को चतुर्थ विशाल श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन जसोरिया कॉलोनी में आयोजित होगा। समिति के भुवनेश गुप्ता व त्रिलोक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष आकर्षण चांदी का रथ होगा। उन्होंने बताया की तीस अगस्त को सांय चार बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित श्याम मंदिर से विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। रात्रि सवा आठ बजे से सुबह तक श्याम वंदना जागरण आयोजित होगा। अगले दिन 31 अगस्त को आम भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया की जागरण में कलाकार मोनू दुआ चंडीगड़, विकास सोनी भरतपुर, कनिका ग्रोवर नीमच, दीपांशु गुप्ता खैरथल भजनों की प्रस्तुति देंगे।

