मुख्यमंत्री अनूप्रति कोचिंग योजना सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रमेश दहमीवाल ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनूप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी हेतु अभ्यर्थियों को समुचित अवसर प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योग्य अभ्यर्थी सत्र 2025-26 हेतु विभाग द्वारा चिन्हित कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने के लिए दिनांक 15 अगस्त, 2025 से 14 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन राजस्थान सरकार के SSO Portal (https://sso-rajasthan-gov-in) पर लॉगिन कर "CM Anuprati Coaching" आइकॉन पर क्लिक कर सकते हैं तथा ड्रॉपडाउन मेन्यू में Student विकल्प चुनकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समय-सीमा में आवेदन पूर्ण करें ताकि योजना का लाभ समय पर प्राप्त किया जा सके।


