जंगली सुअरों ने खत्म कर दी फसल-- सरकार दे मुआवजा:पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री गहलोत को लिखा पत्र

Sep 2, 2023 - 21:14
Sep 2, 2023 - 22:33
 0
जंगली सुअरों ने खत्म कर दी फसल-- सरकार दे मुआवजा:पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री गहलोत को लिखा पत्र

उदयपुर (मुकेश मेनारिया) 

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में जंगली सुअरों ने मक्का की फसल का चट कर दिया, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर वन विभाग से फसलों के नुकसान का आंकलन करके किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
भीण्डर ने लिखे पत्र में बताया कि पिछले कई सालों से किसान नील गाय रोजड़ों से परेशान हैं व आज तक सरकार ने इनकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया। परन्तु अब एक नया संकट जंगली सूअरों का आ गया है जो किसानों की फसलों को भयंकर नुकसान पहुंचा रहे है। वन विभाग के अधिकारियों से भी बात की परन्तु वो भी अब तक कोई समाधान नहीं निकाल पाये हैं बल्कि वो तो कहते हैं कि हमारे पास ऐसे कोई साधन उपलब्ध नहीं है जिससे सूअरों की रोकथाम की जा सके। ऐसे में बहुत से किसान तो अपना नुकसान बचाने के लिए कच्चे भुट्टे ही तोड़ने पर विवश हो गये हैं। वैसे भी सरकार ने पिछली फसल के खराबे का जिसका कि आकलन कर पटवारियों ने सरकार को भेजा था, उसका भी मुआवजा अब तक नहीं दिया है, इसलिए किसानों को विश्वास सा हो चला है कि सूअरों से फसलों को हो रहे नुकसान को तो सरकार मानेगी ही नहीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग हैं कि किसानों की फसलों को बचाने हेतु वन विभाग को निर्देशित करें व जो खराबा हो चुका है उसका आकलन कर मुआवजा दिलाने का आदेश करावें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow