जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) जिला कांग्रेस कमेटी अलवर द्वारा राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मिनी सचिवालय अलवर पर जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस पार्टी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिचगांव में हुए करंट हादसे मे मृतकों एवं घायलों को उचित मुआवजा राशि के अभाव में आज तक धरना एवं भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी है ।स्मार्ट मीटर व अलवर शहर की पानी व सफाई की स्थिति, नगर परिषद में जेसीबी घोटाला, अमित सैनी प्रकरण हो या सरिस्का CTH मामला जनता के हितों की अनदेखी अब भाजपा सरकार की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर माननीय राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

