मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) फाउंडेशन फॉर एजूकेशन एण्ड डेवलपमेंट के तत्वाधान में विद्यालयों में राउमा विद्यालय, ख़ोहरा, मौलिया, निभेड़ा में मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में माहवारी के दौरान पौष्टिक भोजन लेना, इस दौरान रखी जाने वाली स्वच्छता एवं साफ सफाई, सेनेटरी पैड्स एवं मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग के बारे में जानकारी एवं उपयोग पश्चात उन्हें डिस्पोज़ करना का तरीका तथा माहवारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों पर विस्तार से समझ बनाने का कार्य किया गया। इन कार्यशालाओं में फैलोशिप कार्यक्रम से फैलो निरमा बाई मीना, शबनम, नौमान तथा विद्यालयों के संस्था प्रधान संगीता जाट, सुबे सिंह यादव, अशोक कुमार अवस्थी तथा अध्यापिका रेखा अग्रवाल, पिस्ता मीना, मंजू, अंजलि आदि की कार्यशाला में भागीदारी रही। कार्यशाला के पश्चात तीन विद्यालयों में प्रोजेक्ट बाला से प्राप्त सेनेटरी नैपकीन का वितरण किया गया। इस दौरान 127 बालिकाओं को सेनेटरी पैड्स का वितरण किया गया।