तखतगढ़ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए 7 से 9 मई तक प्राशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा
तखतगढ़ (बरकत खान) भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु नगर पालिका तखतगढ़ ने कमर कस ली है। जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण (House Listing) एवं मकानों की गणना के कार्य के लिए प्रगणकों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 मई से 9 मई तक आयोजित किया जाएगा।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी (EO) मगराज चौधरी एवं कनिष्ठ अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जनगणना का कार्य निम्नवत रहेगा:
-
स्वगणना (Self-Enumeration): नागरिक 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
-
फील्ड वर्क: प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाएगा।
ईओ मगराज चौधरी ने तखतगढ़ वासियों से इस राष्ट्रीय महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इस बार आमजन को 'स्वगणना' के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने की विशेष सुविधा दी गई है। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग कर अपनी सटीक जानकारी दर्ज करवाएं।
7 मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय शिविर में प्रगणकों को डिजिटल माध्यम से डेटा एकत्र करने, मकानों के नंबर अंकित करने और तकनीकी बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य त्रुटि रहित और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।


