छात्र अजीत चौधरी के परिवारजन कांग्रेस पार्टी के भंवर जितेंद्र सिंह से मिले

Oct 26, 2025 - 14:48
 0
छात्र अजीत चौधरी के परिवारजन कांग्रेस पार्टी के भंवर जितेंद्र सिंह से मिले

लक्ष्मणगढ़, (अलवर) कमलेश जैन 

 तहसील क्षेत्र के ग्राम कफनवाड़ा गाँव निवासी छात्र अजीत चौधरी पिछले 6 दिनों से रूस में लापता है।आज अजीत के परिवार जनों ने कांग्रेस पार्टी के भंवर जितेंद्र सिंह के अलवर निवास पर मिलकर पूरी स्थिति के बारे में बताया। घर के जवान बेटे को इन्होंने जमीन बेचकर MBBS करने के लिए दो साल पहले रूस भेजा था।
दिवाली के दिन से उसकी गुमशुदगी की खबर परिवार को बेचैन कर रही है। बालक का जैकेट, जूते और मोबाइल वहां एक नदी किनारे पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि दो-तीन दिन तक वहां पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई थी। चिंतित परिजनों से बात कर लोक सभा में उप नेता कांग्रेस को इस मामले की जानकारी दी।

श्री Gaurav Gogoi ने रूस में भारत के राजदूत  विनय कुमार को जल्द से जल्द इस विषय में सकारात्मक कार्यवाही के लिए कहा है।
आशा है कि शीघ्र ही बालक अजीत की सकुशलता के बारे में जानकारी मिलेगी। भंवर जितेंद्र सिंह ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि मामले में त्वरित एक्शन लें, परिवार के लिए एक-एक मिनट बड़ी मुश्किल से कट रहा है।
Ministry of External Affairs, Government of India Dr S. Jaishankar India in Russia (Embassy of India, Moscow)

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................