गोविंदगढ़ में एक गंभीर लापरवाही: आंगनवाड़ी में बच्चों को बांटा एक्सपायरी मीठा दलिया

Jun 24, 2025 - 14:46
 0
गोविंदगढ़ में एक गंभीर लापरवाही: आंगनवाड़ी में बच्चों को बांटा एक्सपायरी मीठा दलिया

गोविंदगढ़ के सैदमपुर में भारत निर्माण राजीव केंद्र में संचालित आंगनबाड़ी में एक्सपायरी मीठा दलिया बांटने का मामला सामने आया है। मामला उस समय सामने आया जब राजीव गांधी सेवा केंद्र में ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शिविर आयोजित किया जा रहा था। यह पोषाहार 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए था।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला द्वारा वितरित किया गया दलिया 21 जून को ही एक्सपायर हो चुका था। इस मामले की शिकायत उपखंड अधिकारी सुभाष यादव एवं शिविर प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र यादव को की गई।

दलिये के पैकेट पर इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख 21 जून 2025 लिखी हुई है।
दलिये के पैकेट पर इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख 21 जून 2025 लिखी हुई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला ने बताया कि यह सामग्री 4 जून को वितरण के लिए आई थी। उन्होंने ठेकेदार को कट्टों पर 5 मई की तारीख होने के बारे में बताया था। लेकिन ठेकेदार माल उतारकर चला गया। उन्होंने यह सामग्री एक दिन पहले भी लाभार्थियों को वितरित की।

मामले में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुनीता सैनी का कहना है कि यह सामग्री उनके कार्यभार संभालने से पहले आई थी। पूर्व सुपरवाइजर रेनू शर्मा के समय में यह सामग्री आई थी। वही उस समय इस क्षेत्र को देख रही थी।

उपखंड अधिकारी सुभाष यादव ने कहा कि सैदमपुर में एक्सपायरी मीठा दलिया वितरण की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................