सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर भिवाडी पुलिस द्वारा रन फॉर युनिटी का आयोजन

Oct 31, 2025 - 16:26
 0
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर भिवाडी पुलिस द्वारा रन फॉर युनिटी का आयोजन

भिवाड़ी (मुकेश कुमार)

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर भिवाडी पुलिस द्वारा प्रशान्त किरण पुलिस अधीक्षक जिला भिवाडी के निर्देशानुसार मंशा चौक से बिडा स्टेडियम भिवाडी पर रन फॉर युनिटी का आयोजन किया गया । जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW, वृत्ताधिकारी वृत्त भिवाडी, थानाधिकारी थाना भिवाडी, थानाधिकारी थाना भिवाडी फैज थर्ड, व भिवाडी पुलिस के लगभग 150 जवान शामिल हुए। कार्यक्रम की समाप्ति पर पुलिस जिला भिवाडी के सभी थानो व कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला भिवाडी मे प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। जिसमे सभी पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा से डयूटी करने का संकल्प लिया गया ।  पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतीज्ञा के पश्चात सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला व उनके पदचिन्हो पर चलने का आव्हान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................