राज ऋषि अभय समाज रामलीला एवं नाटक महाराजा भर्तृहरि के पूर्वाभ्यास का विधिवत हुआ शुभारंभ
खैरथल (हीरालाल भूरानी) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का एवं महान सामाजिक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नाटक महाराजा भर्तृहरि के पूर्व अभ्यास का विधिवत शुभारंभ हुआ इस अवसर पर शुभारंभ करने से पूर्व महानिदेशक मनोज कुमार गोयल ने विधि विधान से स्वरूपों को राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न सीता एवं हनुमान जी को तिलक करके विधिवत पूजन करके आज यहां भर्तृहरि धाम मंदिर में स्थित राम दरबार के समक्ष श्री रामलीला एवं नाटक महाराजा भर्तृहरि के पूर्वाभ्यास का शुभारंभ किया ।
महानिदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष के होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने के इच्छुक नए कलाकार भी जो अभिनय करने में रुचि रखते हैं वह भी आकर संपर्क कर सकते हैं और उन्होंने बताया कि 3 अगस्त 2025 रविवार से नियमित पूर्वाभ्यास अभय समाज के विशाल रंगमंच पर नित्य प्रति शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा सभी कलाकार समय पर रंगमंच पर नियमितआए ओर अपनी अपनी भूमिका का पूर्वाभ्यास करें एवं प्रदर्शन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में अपना योगदान दे
इस अवसर पर संस्था के पंडित धर्मवीर शर्मा महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा संगीत निर्देशक जितेंद्र कुमार गुप्ता प्रेक्षा ग्रह प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता एवं उपप्रेक्षा ग्रह प्रभारी आचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं पूर्व महामंत्री तथा वरिष्ठ कलाकार महेश चंद शर्मा तथा कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कलाकार सदस्य एवं बाल कलाकार इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।