स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए आयुर्वेद एवं योग को संकल्प के रूप में अपनाए - सुखवंत सिंह

Dec 26, 2025 - 12:53
 0
स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए आयुर्वेद एवं योग को संकल्प के रूप में अपनाए - सुखवंत सिंह

 स्वास्थ्य संरक्षण एवं स्थाई दुष्प्रभाव रहित रोगोपचार के लिए आयुर्वेद को प्राथमिकता से अपना रहे देश दुनिया के लोग - डॉ शेखावत।

रामगढ़ (अलवर ) जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट अलवर द्वारा संचालित "आयुष्मान अलवर अभियान"  के तहत  जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट अलवर  एवं पतंजलि योग समिति रामगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क अस्थि संधिगत एवं न्यूरोजनित विकार आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर आज 26 दिसंबर, शुक्रवार  को संस्कार वैली स्कूल, रामगढ़ में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखवंत सिंह विधायक रामगढ़, विशिष्ट अतिथि डॉ पवन सिंह शेखावत, प्रदेश संयोजक आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान, मुरारी दहिया , निदेशक संस्कार वैली स्कूल, बृज मोहन पाठक जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान तथा  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष चौधरी ने भगवान धनवंतरी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में मंच संचालन अजीत जैन ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखवंत सिंह विधायक रामगढ़ ने कहा कि आयुर्वेद आज के समय की आवश्यकता बन गया है क्योंकि आयुर्वेद की स्वास्थ्य संरक्षण से लेकर रोगोपचार में , रोगों के दुष्प्रभाव रहित स्थाई समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसके चलते आज देश दुनिया के लोग भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद एवं योग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। शिविर में अतिथिगणों द्वारा "आयुष्मान अलवर अभियान" के पोस्टर का विमोचन किया गया।

डॉ. शेखावत ने अपने उद्बोधन में  आयुष्मान अलवर अभियान के बारे में  जानकारी देते हुए कहा कि तीन मुख्य उद्देश्य आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों के दुष्प्रभाव रहित स्थाई समाधान एवं दीर्घायु जीवन विचार को लेकर यह अभियान केंद्रित है। शिविर में डॉ. पवन सिंह शेखावत द्वारा स्वस्थ दीर्घायु जीवन में आयुर्वेद की महत्ता विषय पर व्याख्यान दिया गया।

संस्कार वैली स्कूल के निदेशक मुरारी दहिया ने कहा कि आयुर्वेद पसंद या नापसंद का विषय नहीं है, स्वस्थ दीर्घायु जीवन की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह अनिवार्य विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पतंजलि योग समिति रामगढ़ के प्रभारी संतोष चौधरी ने कार्यक्रम के अतिथिगणों सहित शिविर आयोजन हेतु जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट अलवर एवं निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करने वाले डॉक्टर्स की टीम एवं अन्य साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

शिविर संयोजक मुरारी दहिया ने बताया कि शिविर में अनुभवी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन सिंह शेखावत,डॉ. विशन सैनी , डॉ मुकेश चंद प्रजापत, डॉ मुरारी लाल भारद्वाज एवं डॉ राजेंद्र नरूका ने 253 रोगियों की जांच कर चिकित्सा परामर्श सेवा प्रदान की। शिविर में जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट अलवर की ओर से निःशुल्क बी पी, शुगर एवं मोटापे की जांच कर निःशुल्क दवा तथा आयुर्वेद साहित्य का वितरण किया गया। शिविर में डॉ पवन सिंह शेखावत द्वारा विभिन्न प्रकार के जोड़ो एवं नसों के दर्द से पीड़ित रोगियों को विद्कर्म एवं अग्निकर्म चिकित्सा द्वारा तुरंत लाभान्वित किया गया।

शिविर आयोजन में पतंजलि योग समिति रामगढ़ के सूर्य स्वरूप शर्मा, धर्मपाल भारद्वाज, रामकुमार यादव, वासुदेव तिवाड़ी, सज्जन सिंह यादव, रामवतार सिंघल, रमेश नगीना, कृष्ण कुमार , बाबूलाल प्रजापत, रामावतार शर्मा, वेद प्रकाश आर्य, अजीत जैन, बाबू लाल मिश्रा, मुकेश अग्रवाल,  धीरज मित्तल, छगन,  शर्मा लैब एवं जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट के  दीप चंद, हिम्मत सिंह नरूका, राजदीप शर्मा , मोरध्वज एवं हेमंत चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................