आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत तीन दिवसीय आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Sep 24, 2026 - 21:15
 0
आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत तीन दिवसीय आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत जिले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि आंगन मिलन अभियान के तहत जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्धारित दिवस को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, राजस्व, कृषि सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों, विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों, राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, पोषण सखियों तथा अधिकाधिक जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगी विविध गतिविधियां-
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगोली, चित्रकला, कहानी एवं कविता पाठ, लाभार्थियों से संवाद, अनुभव साझा करने, योजनाओं की जानकारी देने तथा नवीन लाभार्थियों के पंजीकरण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, माइक, फर्नीचर एवं बैठक सहित आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों के सम्मान के लिए संस्थान प्रधानों, वरिष्ठ शिक्षकों, चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों आदि की आंगनबाड़ी केंद्रवार मैपिंग की जाएगी। अभियान के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता एवं निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। इससे कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन एवं विभागीय समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।
पोर्टल पर होगी गतिविधियों की रिपोर्टिंग-
कार्यक्रम के दौरान जिले में कार्यरत विभिन्न विभागों के राजकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सहभागिता करते हुए विकसित भारत जनसेवा पोर्टल पर एसएसओ आईडी के माध्यम से कार्यक्रम की गतिविधियों के अधिकाधिक फोटो एवं वीडियो अपलोड किए जाएंगे। आमजन भी मोबाइल ओटीपी के माध्यम से पोर्टल के सिटीजन वेबपेज पर कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रभावी विभागीय समन्वय, व्यापक जनसहभागिता, मीडिया कवरेज तथा पोर्टल पर समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................