शेखावाटी में ब्रोंकोस्कोपी का एकमात्र सेंटर अब टीबड़ा हॉस्पिटल

Nov 26, 2025 - 14:57
 0
शेखावाटी में ब्रोंकोस्कोपी का एकमात्र सेंटर अब टीबड़ा हॉस्पिटल

सीकर (सुमेर सिंह राव) शेखावाटी क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए टीबड़ा हॉस्पिटल ने इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी शाखा की शुरुआत की है। ऑर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन सर्जरी में अपनी विशेष पहचान बना चुके इस अस्पताल में अब फेफड़ों की बीमारियों के निदान के लिए अत्याधुनिक ब्रोंकोस्कोपी सुविधा शुरू की गई है।यह क्षेत्र का एकमात्र सेंटर है जहां फेफड़ों की दूरबीन से जांच (ब्रोंकोस्कोपी), गाइडेड बायोप्सी, फाइन नीडल एस्पिरेशन (FNA), ब्रशिंग और लैवाज जैसी सभी आधुनिक जांच सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। यह सभी जांचें आरजीएचएस, ईसीएचएस तथा टीपीए पैनल में भी मान्यता प्राप्त हैं।

जाने-माने सीनियर इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विपिन महला ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली के कारण फेफड़ों की बीमारियों और कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि लंबे समय तक श्वास लेने में तकलीफ, लगातार खांसी या छाती में दर्द जैसे लक्षण बने रहें, तो ब्रोंकोस्कोपी जांच से रोग का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकता है। डॉ. महला के अनुसार, ब्रोंकोस्कोपी एक डे केयर प्रोसीजर है जो पूरी तरह सुरक्षित और समय बचाने वाला है। पूरी प्रक्रिया में मात्र 20 से 25 मिनट का समय लगता है और मरीज उसी दिन घर जा सकता है। डॉ० महला की नियमित सेवा टीबड़ा हॉस्पिटल में उपलब्ध है।
टीबड़ा हॉस्पिटल द्वारा यह नई सुविधा शुरू किए जाने से शेखावाटी क्षेत्र के मरीजों को अब लंग और रेस्पिरेटरी रोगों के लिए जयपुर या अन्य महानगरों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है