विप्र फाउंडेशन ने अधिकारी द्वारा बेटियों के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणियों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Nov 26, 2025 - 14:55
 0
विप्र फाउंडेशन ने अधिकारी द्वारा बेटियों के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणियों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पाली, (राकेश कुमार लखारा ) बुधवार को विप्र फाउंडेशन पाली जिलाध्यक्ष प्रमोद दवे की अगुवाई में  अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के विरुद्ध की गई घोर अपमानजनक टिप्पणी पर राष्ट्रव्यापी जनआक्रोश के परिप्रेक्ष्य में कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर पाली एल. एन. मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में देशभर में एक वीडियो अत्यंत पीड़ा, आक्रोश और चिंता का कारण बन चुका है। इस वीडियों में संतोष वर्मा नामक व्यक्ति, जिसे मध्यप्रदेश कैडर का अधिकारी तथा अजाक्स संस्था का प्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है, एक सार्वजनिक मंच से ब्राह्मण समाज की बेटियों के विषय में अत्यंत घटिया, अशोभनीय एवं स्त्री-विरोधी भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वक्तव्य केवल ब्राह्मण समाज का ही नहीं, बल्कि समस्त भारतीय नारी गरिमा का घोर अपमान है। इससे देशभर में सामाजिक वातावरण में तीव्र रोष व्याप्त है। जनमानस यह प्रश्न पूछरहा है कि क्या एक संवैधानिक पद पर आसीन अधिकारी को समाज की बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने का अधिकार है?

ज्ञापन में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह बयान सुनियोजित रूप से समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य विष फैलाने, वैमनस्य पैदा करने और देश की एकता को कमजोर करने की नीयत से दिया गया है। यह मानसिकता किसी एक व्यक्तितक सीमित नहीं, बल्कि यदि इस पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह भविष्य में और भी अधिक सामाजिक अशांति को जन्म दे सकती है। पदाधिकारियों ने बताया कि विप्र फाउंडेशन पूरे देश के आक्रोशित नागरिकों की भावना की प्रतिनिधि संस्था के रूप में यह स्पष्ट, सशक्तऔर दो टूक मांग करता है कि उक्तअधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर न्यायोचित एवं कठोरतम कानूनी दंड प्रदान किया जाए, ताकि समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि नारी सम्मान और सामाजिक सौहार्द के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है। आज पूरा समाज आपकी ओर आशाभरी दृष्टि से देख रहा है। राष्ट्र अपेक्षा करता है कि इस कृत्य को कंवल " विवाद" नहीं बल्कि" गंभीर अपराध" मानते हुए आप शीघ्र, निर्णायक एवं उदाहरणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।
नारी सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की रक्षा हेतु आपके हस्तक्षेप की जनता को प्रतीक्षा है। इस दौरान विप्र फाउन्डेशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद दवे, विप्र  फाउन्डेशन प्रदेश सचिव व अध्यक्ष पाली गौड ब्राह्मण महासभा विजयराज गौङ ,महासचिव जयशंकर त्रिवेदी कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद दायमा,ब्राह्मण महासभा प्रदेश महासचिव ताराचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है