तिजारा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विशाल सभा का हुआ आयोजन

Apr 10, 2024 - 18:24
 0
तिजारा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विशाल सभा का हुआ आयोजन

तिजारा (मुकेश शर्मा)

तिजारा में बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तिजारा में पधारे। तिजारा आगमन पर विधायक महंत बाबा बालक नाथ जी महाराज ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी की उपलब्धियां बनाते हुए कहा कि आज जो कार्य मोदी जी ने देश में किया है, वह ना तो पिछले 70 सालों में किसी ने किया और ना ही भविष्य में कोई कर सकता है। अतः मोदी जी के हक में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को अपना मत एवं समर्थन देकर उन्हें मजबूती प्रदान करें।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में रामकिशन मेघवाल, मास्टर मामन सिंह यादव, रामहेत सिंह यादव, रामवीर यादव शाहबादी, राकेश यादव, मनोज नंबरदार, एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी, सैनी समाज के प्रधान, आदर्श अभिनय समाज के संस्थापक इंदर सिंह दहिया, पूर्व फॉरेस्टर नवल किशोर सैनी, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधूड़ी, देशपाल यादव, एडवोकेट वीरेंद्र सैनी, कपिल गुप्ता, कंचन शर्मा, पारुल अविनाश गोयल, नितिन जैन, पदम सैनी सहित सैंकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................