भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों का जिला स्तरीय शुभारम्भ शुक्रवार को 25 दिसम्बर तक संचालित किये जा रहे विकास रथों को रवाना करने के साथ किया गया। जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर से राज्य सरकार की दो वर्ष के विकास की थीम से सुसज्जित चार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने का उत्साह प्रदेश में सभी वर्गों में दिखाई दे रहा है, विकास कार्यों हर आयु वर्ग एवं क्षेत्र विशेष के लिये चलाई गई योजनाओं का लाभ आमजन को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी विकास रथों के माध्यम से गांव गांव तक पहुॅचाई जायेगी। इसके लिये जन सम्पर्क विभाग द्वारा विकास रथों को सरकार की थीम के साथ सुसज्जित करते हुये ऑडियो-वीडियो सिस्टम के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों को प्रदेश में हुये विकास कार्यों की जानकारी लघु फिल्मों के माध्यम से मिल सकेगी। रथों के द्वारा सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण भी इस दौरान किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि रथों को ग्राम पंचायत में आमलोगों के बीच ले जाने का उद्वेश्य प्रदेश में हो रहे नवाचार एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुॅचाना है। कार्यक्रमों को प्रत्येक पंचायत मंे एक घंटे रथ के द्वारा प्रचारित किया जायेगा, आमजन स्थानीय समस्याओं के बारे में लिखित सुझाव रथों लगाई गई सुझाव पेटिका में दे सकेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को आव्हान किया कि विकास रथों के ग्राम पंचायत पहुॅचने पर उत्साह से स्वागत करते हुये अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित रहने के लिये प्रेरित करें।
डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा, किसान, महिला-पुरूष सभी वर्गों में उत्साह है। राज्य सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिला है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता से सरकारी सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराने एवं बडी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने से प्रदेश के युवा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि रथों के माध्यम से आमजन विकास कार्यों से रूबरू हो सकेंगे तथा पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रेरित होंगे।
प्रत्येक पंचायत में एक घंटे देंगे प्रस्तुति
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि विकास रथ 12 से 25 दिसम्बर तक ग्राम पंचायतों में पहुॅचेंगे। रथों को सुसज्जित करने के साथ एलईडी वैन के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी की लघु फिल्मों के साथ रवाना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा वार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रथ एक घंटे बडी एलईडी स्क्रीन पर आम लोगों को फिल्मों के माध्यम से योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतवार रूट निर्धारित कर ग्राम विकास अधिकारी, पटवारियों को ग्राम नोडल तथा पंचायत समिति के विकास अधिकारियों को विधानसभावार नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी रथों में जीपीएस लगा हुआ है जिससे जिला स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाकर सरकार की योजनाओं की प्रचार सामग्री का भी वितरण सुनिश्चित किया जायेगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रूपेन्द्र ंिसह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, एसीईओ जिला परिषद रेखा रानी सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।