खैरथल की बेटी मेघा गुप्ता ने संसद भवन में जमाई धाक; 'यंग लीडर' के रूप में गांधीवादी विचारों पर दिया ओजस्वी भाषण

Oct 5, 2026 - 15:28
 0
खैरथल की बेटी मेघा गुप्ता ने संसद भवन में जमाई धाक; 'यंग लीडर' के रूप में गांधीवादी विचारों पर दिया ओजस्वी भाषण

खैरथल (हीरालाल भूरानी)।

देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंदिर संसद भवन के संविधान कक्ष में खैरथल की होनहार बेटी मेघा गुप्ता ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष 'यंग लीडर कार्यक्रम' में मेघा ने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और विचारों पर अत्यंत प्रभावशाली व्याख्यान दिया।

​देश के चुनिंदा 'यंग लीडर्स' में हासिल किया स्थान

​संसद भवन के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से चुनिंदा विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इनमें खैरथल की मेघा गुप्ता का चुना जाना क्षेत्र के लिए बेहद गौरव की बात है। संविधान कक्ष में जब मेघा ने राष्ट्रपिता के आदर्शों और दर्शन पर अपने विचार रखे, तो वहां मौजूद सांसदों एवं अन्य अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका जोरदार उत्साहवर्धन किया।

​जेएनयू (सिलवासा) की होनहार छात्रा हैं मेघा

​खैरथल निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल गुप्ता की सुपुत्री एवं अधिवक्ता हनुमान प्रसाद की पौत्री मेघा वर्तमान में 'CUET 2026' के माध्यम से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), सिलवासा में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। खैरथल की इस बेटी ने यह साबित कर दिखाया कि यदि प्रतिभा और दृढ़ संकल्प हो, तो छोटे शहरों के युवा भी देश के सबसे बड़े मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

​परिवार, समाज और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

​संसद भवन के मंच पर मेघा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर मिलते ही परिजनों, महावर समाज और पूरे खैरथल शहर में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों ने बेटी की इस शानदार सफलता पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................