जन सुरक्षा सैचुरेशन एवं वित्तीय समावेशन कैंप का हुआ आयोजन

Jul 30, 2025 - 14:17
 0
जन सुरक्षा सैचुरेशन एवं वित्तीय समावेशन कैंप का हुआ आयोजन

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  30 जुलाई। जिले के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक नदबई के द्वारा लुहासा पंचायत में जन सुरक्षा सैचुरेशन एवं वित्तीय समावेशन कैंप का आयोजन बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, उपखण्ड अधिकारी गंगाधर मीना, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार की उपस्थिति में किया गया। बुधवार को जिले के सात पंचायतों में पंजाब नैशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वार कैंप का आयोजन किया गया इसमें लगभग 1156 पात्र लाभार्थियों का नामांकन किया गया।
अतिरिक्त कलक्टर ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन सुरक्षा सैचुरेशन एवं वित्तीय साक्षरता कैंप में आकर अधिक से अधिक लाभ लेने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि जन सुरक्षा सैचुरेशन एवं वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन जिले की प्रत्येक पंचायत में किया जायेगा । उन्होंने बताया कि कैंप सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को 30 सितंबर 2025 तक लगाये जायेंगे, यदि कोई पात्र लाभार्थी किसी कारणवश कैंप में नहीं पहुंच पाते है तो वो अपनी बैंक शाखा या अपने बैंक के निजी ग्राहक सेवा केंद्र (बीसी) पर जाकर आवश्यक रूप से लाभ ले सकते हैं। उन्होंने अभियान के तहत उप खण्ड स्तर पर सभी विभागीय अधिकारियों से अभियान कि पूर्व तैयारियों की क्रियान्वयन और प्रगति की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों का नामांकन या जानकारी लम्बित हो उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी ग्रामीणों से अपना बीमा बैंक या ग्राहक सेवा केंद्र (बीसी) पर जाकर आवश्यक रूप से करवाने का आव्हान किया।
उपखण्ड अधिकारी गंगाधर मीना ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्राम सेवक के सहयोग से पंचायत के सभी पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना एवं केवाईसी करवाये जाने की बात कही। अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का नामांकन, मौजूदा खातों कि केवाईसी और निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पात्रता 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष की आयु तक है। इसमें सालाना प्रीमियम 20 रु है तथा एक्सीडेंटल बीमा कवरेज 2 लाख रुपये है। एक्सीडेंटल दुर्घटना होने पर उनके नामित व्यक्ति को 2 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पात्रता 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष की आयु तक है, इसका सालाना प्रीमियम 436 रु है। जीवन बीमा कवरेज 2 लाख रुपये है किसी भी प्रकार से मृत्य होने पर 2 लाख रुपये उनके नामित व्यक्ति को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अटल पेंशन योजना का पात्रता 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक है जिसमे 1 हजार, 2 हजार, 3 हजार, 4 हजार  एवं 5 हजार रुपये तक पेंशन का प्रावधान है। उन्होंने सायबर फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी अजान व्यक्ति को अपना एटीएम का पिन नंबर एवं ओटीपी किसी को भी साझा ना करने बात कही। अगर किसी अंजान नंबर से कॉल जाए तो तुरन्त नजदीकी पुलिस स्टेशन एवं अपनी नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क करें। 
पीएनबी मार्केटिंग अधिकारी नदबई आशीष पुरबिया द्वारा सभी ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए गए सभी योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी गई। तहसीलदार नदबई, पीएनबी एफएलसी मनोज गुप्ता द्वारा पंजाब नैशनल बैंक बरौलीछार द्वारा तलछेरा पंचायत में कैंप का आयोजन किया गया वहां पर सभी ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपील की गई तथा सभी ग्रामीणों को विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सौदान सिंह, सरपंच अशोक कुमार, वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रबंधक रवि कुमार शर्मा, पीएनबी बीसी गौरव कुमार, भारतीय स्टेट बैंक बीसी गजेन्द्र कुमार, राजस्थान ग्रामीण बैंक बीसी राकेश कुमार, बैंक ऑफ बडौदा बीसी भारत लाल मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................