केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के संरक्षण हेतु 24 घंटे जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, नागरिकों से सहयोग की अपील

Jul 1, 2026 - 19:44
 0
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के संरक्षण हेतु 24 घंटे जलापूर्ति रहेगी प्रभावित,  नागरिकों से सहयोग की अपील

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भीषण गर्मी एवं लगातार घटते जल स्रोतों के कारण विश्वप्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में जल उपलब्धता चिंताजनक स्तर तक पहुंच गई है। उद्यान में निवासरत हजारों स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों तथा अन्य वन्यजीवों के संरक्षण एवं पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
अधिशाषी अभियन्ता गोखलेश बसबाल ने बताया कि ईआरसीपी-भरतपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत धौलपुर से भरतपुर आने वाली एमएस पाइप लाइन से 2 जुलाई  गुरुवार, प्रातः 6 बजे से आगामी 24 घंटे तक केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिए विशेष जलापूर्ति की जाएगी। इस विशेष व्यवस्था के कारण 2 जुलाई को जिला मुख्यालय तथा 3 जुलाई  शुक्रवार को जिला भरतपुर के पेयजल आपूर्ति क्षेत्र आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगे।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस अवधि में पेयजल का संतुलित एवं आवश्यकता अनुसार उपयोग करें, अनावश्यक जल व्यय से बचें तथा पूर्व में आवश्यकतानुसार जल का भंडारण कर लें। नागरिकों का सहयोग न केवल जल प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने में सहायक होगा, बल्कि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है