ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम मे विजेता रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना ब्लॉक के सभी सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलेरिया नाडा मकराना में मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, एसीबीईओ हुकमाराम लेगा व यूसीईईओ छोटूराम चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य व प्रधानाचार्य इकरामुद्दीन की अध्यक्षता मे प्रबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास करके उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। कार्यक्रम मे विद्यार्थियों ने विभिन्न थीम पर आधारित प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को विभाग की ओर से मोमेंटो व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूसीईईओ छोटूराम चौधरी ने बताया कि पीएमश्री राउमावि मकराना की छात्रा मोक्षिता व किरण ने नाटक मे, शाहीन ने आशु भाषण मे व प्रिंस सोलंकी व अक्षिता ने ग्रुप डिस्कशन मे प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय मे खुशी की लहर है। इस खुशी के मौके पर विद्यालय मे कार्यक्रम आयोजित कर विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद व्यास, शाहरुख अली, रामेश्वर लाल डूडी, अब्दुल रऊफ, कैलाश चन्द विश्नोई, सरोज कुमारी, आनन्द कंवर, निशा कंवर, भीयाराम, गोविन्दराम, सुशील बाज्या, मैनापुरी सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

