राजस्थान में सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज के विस्तार पर मंथन, जयपुर में जुटे उद्योग जगत के दिग्गज; 100 से ज्यादा ब्रांड्स और 5000 से ज्यादा लोगो ने एक्सपो विजिट किया

Sep 18, 2026 - 17:24
Sep 18, 2026 - 17:32
 0
राजस्थान में सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज के विस्तार पर मंथन, जयपुर में जुटे उद्योग जगत के दिग्गज; 100 से ज्यादा ब्रांड्स और 5000 से ज्यादा लोगो ने एक्सपो विजिट किया

जयपुर, (गिर्राज सौलंकी) राजस्थान में सौर ऊर्जा और बैटरी एनर्जी स्टोरेज के बढ़ते अवसरों पर चर्चा के लिए ग्लोबल सोलर एक्सपो एंड सूर्यकॉन राजस्थान 2026 का आयोजन 18-19 सितंबर को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया जा रहा है। EQMagPro की ओर से आयोजित इस आयोजन में सौर ऊर्जा, रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज क्षेत्र से जुड़े डेवलपर्स, ईपीसी कंपनियां, तकनीकी विशेषज्ञ, निवेशक, यूटिलिटीज और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।

ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने एक्सपो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जयपुर कलेक्टर संदेश नायक, आईएएस और एनटीपीसी राजस्थान ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीइओ अजय शुक्ला, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के निदेशक तकनीकी मुकेश बाल्दी और आईएनए सोलर के सीइओ मनीष गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

आयोजन में सोलर एवं एनर्जी स्टोरेज एग्जीबिशन, सूर्यकॉन राजस्थान कॉन्फ्रेंस और राजस्थान एनुअल सोलर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। एक्सपो में सोलर पीवी मॉड्यूल, इनवर्टर, बैटरी, माउंटिंग स्ट्रक्चर, एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम, केबल सहित सौर एवं ऊर्जा भंडारण से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

बैटरी स्टोरेज और सौर ऊर्जा पर विशेष फोकस

एक्सपो और कॉन्फ्रेंस में यूटिलिटी स्केल सोलर, रूफटॉप सोलर, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल सोलर, कृषि क्षेत्र, कैप्टिव एवं ग्रुप कैप्टिव तथा ओपन एक्सेस जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर चर्चा हुई।आयोजन में Battery Energy Storage Systems (BESS) को भी प्रमुखता दी गई। विशेषज्ञों ने पीक डिमांड मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल बैकअप, ग्रिड सपोर्ट और सोलर-प्लस-स्टोरेज सिस्टम के उपयोग पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही स्टोरेज सिस्टम की क्षमता, सुरक्षा, प्रदर्शन, वित्तीय मॉडल और परियोजना लागत जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

सूर्यकॉन राजस्थान में उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा

साथ आयोजित सूर्यकॉन राजस्थान कॉन्फ्रेंस में रूफटॉप एवं यूटिलिटी सोलर, ओपन एक्सेस, कैप्टिव एवं ग्रुप कैप्टिव मॉडल, बैटरी स्टोरेज की अर्थव्यवस्था, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग, ऊर्जा खरीद और रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई चेन जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे।

कॉन्फ्रेंस में नीति निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों ने राजस्थान में रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं के विकास, ग्रिड इंटीग्रेशन, निवेश और व्यावसायिक अवसरों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है