वर्ष 2022 में नगर परिषद में कपड़े के थैले उपलब्ध कराने के लिए लगाई थी, कुछ दिन चलने के बाद खराब

Jan 3, 2026 - 10:09
 0
वर्ष 2022 में नगर परिषद में कपड़े के थैले उपलब्ध कराने के लिए लगाई थी, कुछ दिन चलने के बाद खराब

      तीन साल से बंद पड़ी कपड़े के थैलों की वेंडिंग मशीन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) नगर परिषद द्वारा शहर को प्लास्टिक पॉलीथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया अभियान तकनीकी खामी की भेंट चढ़ गया है। नगर परिषद परिसर में कपड़े के थैले उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2022 में लगाई गई वेंडिंग मशीन कुछ दिन चलने के बाद खराब हो गई और तब से बंद पड़ी है। मैकेनिक नहीं मिलने के कारण अब तक मशीन की मरम्मत नहीं हो सकी। मशीन में सिक्का डालने पर कपड़े का थैला मिलने की व्यवस्था थी, ताकि आमजन को पॉलीथिन के विकल्प के रूप में आसानी से थैला मिल सके, लेकिन मशीन बंद होने से यह पहल कागजों तक सिमटकर रह गई है। इसके चलते पॉलीथिन मुक्त अभियान की प्रभावशीलता भी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। अगर परिषद की ओर से पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है और अब तक 500 से अधिक कपड़े के बैग भी वितरित किए गए हैं। बावजूद इसके वैकल्पिक व्यवस्था ठप होने से अभियान पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
11 महीनों में 7 से ज्यादा कार्रवाई, फिर भी असर सीमित
नगर परिषद ने बीते 11 महीनों में सात से अधिक बार पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान 107 दुकानदारों से कुल 11700 रुपए का जुर्माना वसूला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वेंडिंग मशीन को समय रहते ठीक कर दिया जाए और कपड़े के थैलों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हो, तो पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाना आसान हो सकता है।
इस संबंध में नगर परिषद खैरथल के आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि कपड़े के बैग की वेडिंग मशीन काफी समय से खराब है। मैकेनिक नहीं मिलने के कारण मरम्मत में देरी हुई है। जल्द ही मशीन को ठीक कराया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................